Deoria: नर सेवा ही नारायण सेवा है और इसी भावना के साथ जिले के लार ब्लाक स्थित संजाव गाँव में VWM टीम फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीण अंचल में आयोजित इस चिकित्सा शिविर से 80 लोग लाभान्वित हुए। शिविर में ब्लड प्रेशर, शूगर, हृदय रोग, मानसिक रोग, श्वास रोग, चमड़ी रोग, खाज खुजली, कमर घुटना दर्द, हड्डी से संबंधित रोग, Eyesसे सम्बंधित रोग सहित अन्य मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर उनके लिये जरुरी परामर्श दिया गया । चिकित्सीय दल ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों के साथ साथ हेल्दी लिवर, iron युक्त आहार पोषण स्वच्छता तथा दैनिक दांतों की साफ सफाई के बारे में जागरूक किया व गंभीर बीमारी के बारे में टेली मेडिसिन की सुविधा द्वारा सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सक से परामर्श व उपचार लेने के लिए रेफर किया।

VMW टीम फाउंडेशन कि संचालक सुधा पाण्डेय ने बताया कि स्वस्थ रहें, स्वस्थ बनें अभियान के तहत देशभर में हमारी संस्था द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने और असहाय परिवारों के स्वास्थ्य को ठीक करने के भाव से मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन करवाया जा रहा है। गाँव के प्रधान संतोष प्रसाद ने बताया कि जिस प्रकार से आमजन को फायदा पहुंचाने के लिए जो सेवाएं दे रहा हैं, उससे अभाव ग्रस्त एवं वंचित परिवारों को लाभ पहुंच रहा हैं, इससे बड़ा कोई भी सेवा का कार्य नहीं हैं, उन्होंने VMW टीम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर से असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिला है। इस अवसर पर सौरभ द्विवेदी, सुन्दरम पाठक, गिरिजेश, योगेश, सत्यम सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Deoria | Service to man is service to Narayan and with this feeling a free health camp was organized by VMW Team Foundation in Sanjav village located in Lar block of the district. 80 people were benefited from this medical camp organized in rural area. Blood pressure, sugar, heart disease, mental illness, respiratory disease, skin disease, eczema, itching, back knee pain, bone related diseases, eye related diseases and other patients were given necessary advice after checking their health in the camp.
The medical team made the villagers aware about seasonal diseases as well as healthy liver, iron-rich diet, nutritional hygiene and daily dental cleaning and about serious illness, through telemedicine facility, to seek consultation and treatment from a super specialist doctor. Referred

Sudha Pandey, director of VMW Team Foundation, said that under the Be Healthy, Be Healthy campaign, our organization is organizing free medical camps across the country to provide relief to the common people and to cure the health of helpless families. Santosh Prasad, the head of the village told that the way the services he is providing to benefit the common man
It is benefiting the needy and deprived families, there is no greater service than this, he thanked the VMW team and said that helpless and needy families have benefited from this kind of camp. Many people including Saurabh Dwivedi, Sundaram Pathak, Girijesh, Yogesh, Satyam were present on this occasion.
