वीएमडब्लू टीम फाउन्डेशन ने 10 कट्ठा खेत का हरा चारा लार स्थित गौशाला के लिए दान किया है।

VMW टीम फाउन्डेशन ने गौशाला के लिए दान किया 10 कट्ठा का हरा चारा

Dehati Government scheme

देवरिया |  वीएमडब्लू टीम फाउन्डेशन ने 10 कट्ठा खेत का हरा चारा लार स्थित गौशाला के लिए दान किया है। टीम के संचालक योगेश पाण्डेय का कहना है कि, उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके क्षेत्र की जो गाय बीमारी है या फिर किसी हादसों का शिकार हो रहीं थीं उन्हें लार ब्लाक के अधिशासी अधिकारी राजन तिवारी के सहयोग से उन गायों की सेवा गौशाला में की जा रही है। उन्ही से प्रभावित होकर गौशाला में गायों के लिए हमने हरा चारा दान किया है और अन्य लोगो से भी गौशाला के लिए चारा दान करने की अपील की है।


वीएमडब्लू टीम फाउन्डेशन कि निदेशक सुधा पाण्डेय ने बताया की उनकी टीम हर महीने गौशाला के लिए हरा चारा का प्रबंध करती है और हमारी टीम इस मुहीम से जुड़ने के लिए सोशल मिडिया और अन्य जगहों पर जागरूकता अभियान चलाती है। कुछ दिन पहले हमारी टीम लार ब्लाक के अधिशासी अधिकारी राजन तिवारी से मुलाकात की और उन्होंने गौशाला के बारे में बताया जिससे हमारी संस्था ने 10 कट्ठा खेत का हरा चारा इस गौशाला के लिए दान की है।

Deoria | VMW Team Foundation has donated 10 bags of farm green fodder for the Gaushala at Lar. Yogesh Pandey, the director of the team, says that he is happy that the cows in his area who are suffering from illness or were falling prey to any accidents, are being served in the Gaushala with the help of Rajan Tiwari, executive officer of the Lar block. Its being done. Impressed by him, we have donated green fodder for the cows in the Gaushala and have also appealed to others to donate fodder for the Gaushala.
VMW Team Foundation Director Sudha Pandey said that her team arranges green fodder for the Gaushala every month and our team conducts awareness campaign on social media and other places to join this campaign . A few days ago our team met Rajan Tiwari, Executive Officer of Lar Block and he told about the Gaushala to which our organization has donated 10 katha of farm green fodder for this Gaushala.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *