वीएमडब्लू टीम ने हरा चारा और गुड के साथ की गौसेवा

Dehati Nature

जयपुर | वीएमडब्लू टीम फाउंडेशन के तरह से हर बार कि तरह इस बार भी सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में एक पिकअप हरा चारा और गुड का सहयोग किया। कार्यक्रम के संचालक एम के निल्को ने बताया कि हमारी टीम हर महीने गौशाला के लिए हरा चारा दान करती है और इसी क्रम में हमारी टीम के सदस्यों द्वारा हरा चारा और गुड का सहयोग गौशाला में किया गया।
संस्था की निदेशक रितु पाण्डेय ने कहा कि – गौशाला में गाय के अलावा अन्य पशु पक्षी भी रहते है हमें सबके लिए भोजन पानी का प्रबंध करना चाहिए और इस नेक कार्य में महिलाओ को भी आगे आना चाहिए।
पंडित आनंद उपाध्याय ने बताया कि – हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। ऐसा कहा जाता है कि गाय में सभी हिंदू देवी-देवताओं का वास होता है यानि गाय के दर्शन मात्र से आपको सभी देवी-देवताओं के दर्शन हो जाते हैं और गाय की सेवा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। गौ माता को हरा चारा खिलाने से ग्रह दोष पीड़ा भी दूर होती है।
इस मौके पर ए के पाण्डेय, लक्ष्मण तिवारी, सुरेन्द्र कुमावत, नवीन कुमार, रोहित यादव, आशुतोष जायसवाल, यश, पंकज, महेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *